मुझे आप सभी को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रसिद्ध कवि श्री अशोक चक्रधर ने कविता कोश टीम का “मानद सदस्य” बनना स्वीकार कर लिया है। कविता कोश टीम माननीय अशोक जी का तहे-दिल से स्वागत करती है। हम उम्मीद करते है कि आपका मार्ग-दर्शन कविता कोश को नई ऊँचाई देने में सहायक होगा।
कविता कोश टीम ने कुछ समय पहले यह निर्णय लिया कि टीम में कुछ मानद सदस्यों को भी सम्मिलित किया जाएगा। मानद सदस्यता टीम द्वारा हिन्दी काव्य जगत के प्रतिष्ठित रचनाकारों को भेंट की जाएगी। इस तरह कविता कोश टीम को, कोश के विकास में, मानद सदस्यों के अनुभव से सहायता मिल सकेगी।
प्रतिष्ठा शर्मा
प्रशासक, कविता कोश टीम
प्रशासक, कविता कोश टीम
March 4, 2009 at 1:35 am |
बधाई!
March 4, 2009 at 2:44 am |
badhai
March 4, 2009 at 3:50 am |
बधाई..बहुत अच्छा लगा जान कर
April 8, 2009 at 10:37 am |
मेरी दो साप्ताह की मेहनत साकार हुई, जो मैं कविता कोष को अंतरजाल में ढूँढ पाया, कवियों की सूची में, डॉक्टर हरिओम पंवार ऐवम श्री गोपाल दस “नीरज” जी का नाम देखने का इक्चुख हूँ.
आभारी रहूंगा