नया क्या है…

कविता कोश में हुए नये परिवर्धनों में से कुछ की जानकारी ले कर हम फिर हाज़िर हैं। पिछली पोस्ट से लेकर अब तक कोश में एक हज़ार के लगभग और रचनाएँ जुड़ चुकी हैं। आप महादेवी वर्मा के अत्यंत लोकप्रिय काव्य संकलन नीरजा से कुछ रचनाएँ भी अब कोश में पढ़ सकते हैं। कई नये नाम भी कोश में जोड़े गये हैं -जिसमें रांगेय राघव के अतिरिक्त नीचे दिये गये नाम भी शामिल हैं:

अब्दुल बिस्मिल्लाह,     
अरविन्द चतुर्वेद,    
संजय कुंदन,   
विजयदेव नारायण साही,     
विजय कुमार,    
वीरा,    
निलय उपाध्याय,  
गगन गिल,
आशुतोष दुबे,  
नरेश सक्सेना,   
नरेश चंद्रकर,      
तेजी ग्रोवर,    
सुदीप बनर्जी,   
प्रताप राव कदम,   
प्रणव कुमार वंद्योपाध्याय,  और
ज्ञान प्रकाश विवेक 
इसके अलावा कोश में एक नया अनुभाग “धार्मिक लोक रचनाएँ” भी बनाने की कोशिश की जा रही है। इस अनुभाग में ऐसी धार्मिक रचनाएँ जोड़ी जाएँगी जो लोकजीवन का अंग बन चुकी हैं (जैसे कि भजन, प्रार्थनाएँ और आरतियाँ इत्यादि)। यह अनुभाग अभी बन ही रहा है और इसके रूप और प्रारूप में बदलाव होने की संभावना है।
आशा है कि कविता कोश आपके लिये उपयोगी सिद्ध होता रहेगा।

Leave a Reply