महादेवी वर्मा का सांध्यगीत

महादेवी वर्मा जी के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में कविता कोश में उनके काव्य को संकलित करने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब आप महादेवी जी के 1935 में प्रकाशित काव्य संग्रह सांध्यगीत को कविता कोश में पढ़ सकते हैं।

इस संग्रह को कविता कोश में जोड़ने का यह सराहनीय कार्य श्री टीकम रूपचंदानी और श्री शिशिर मित्तल ने किया है। आप दोनो को कविता कोश और हिन्दी काव्य के चाहने वाले समस्त लोगो की ओर से हार्दिक धन्यवाद। यह अद्भुत काव्य संग्रह अब पूरे विश्व में अंतरजाल के ज़रिये सुलभ है।

आपका ही

ललित कुमार

One Response to “महादेवी वर्मा का सांध्यगीत”

  1. डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल Says:

    टीकम जी और शिशिर जी का बहुत बहुत आभार.

Leave a Reply