पहला जन्मदिन…

आपको यह सूचित करते हुए आनंद की अनुभूति हो रही है कि कविता कोश ने अपनी स्थापना का एक वर्ष पूरा कर लिया है। अंतरजाल पर हिन्दी काव्य के इस खुले कोश की स्थापना 05 जुलाई 2006 को हुई थी। कविता कोश को आप सभी का जो स्नेह और सहयोग मिला है -आशा है कि वह आने वाले समय में ना केवल जारी रहेगा बल्कि बढ़ेगा भी। इस एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में संक्षेप में आप यहाँ पढ़ सकते हैं। यदि आप कविता कोश के लिये शुभकामना अथवा अन्य कोई संदेश देना चाहते हैं तो उसके लिये भी इस पन्ने पर व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर श्री हेमेन्द्र कुमार राय को कविता कोश के विकास में सराहनीय योगदान करने के लिये “निरंतर सम्मान चक्र” से सम्मानित किया गया है। आने वाले एक सप्ताह में प्रयत्न किया जाएगा कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिये कोश में कुछ विशेष रचनाएँ संकलित की जाएँ।

4 Responses to “पहला जन्मदिन…”

  1. समीर लाल Says:

    बहुत बधाई कविता कोश की समूची टीम को. अनेकों शुभकामनायें.

  2. yunus Says:

    मुबारक हो । कविता कोश निश्‍चित ही एक ऐतिहासिक प्रयास है । ना जाने कितने मित्रों को जब कविता कोश के बारे में बताया तो वो अभिभूत हो गये हैं । जब किसी खास कविता की याद आये और वो कहीं नहीं मिले तो कविता कोश सहारा देता है । कैलाश गौतम के देहान्‍त की खबर आई और मुंबई में कोई ऐसा ना मिला जिसे उनकी कविताएं याद हों या उनकी पुस्‍तक उसके पास हो । तब कविता कोश ने हमारे लिये रास्‍ता सुझाया । बहुत बहुत धन्‍यवाद ।

  3. Shrish Says:

    बहुत बधाई, वाकई यह हिन्दीवालों के लिए खुशी का दिन है। :P

  4. Nishikant Tiwari Says:

    दिल की कलम से
    नाम आसमान पर लिख देंगे कसम से
    गिराएंगे मिलकर बिजलियाँ
    लिख लेख कविता कहानियाँ
    हिन्दी छा जाए ऐसे
    दुनियावाले दबालें दाँतो तले उगलियाँ ।
    NishikantWorld

Leave a Reply